पटना, फरवरी 10 -- बिहार में एक सप्ताह तक सुबह और शाम में ठंड का प्रभाव जारी रहेगा। प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में एक डिग्री का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। उत्तर बिहार के एक-दो स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इससे मौसम में विशेष बदलाव नहीं होगा। इधर, मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राज्य का न्यूनतम तापमान 8.5 से 14.3 और अधिकतम तापमान 24.6 से 29.4 डिग्री के बीच रहा। 10 डिग्री से कम तापमान भागलपुर के सबौर, नालंदा के राजगीर, सीवान के जीरादेई और किशनगंज में दर्ज किया गया। राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.