एक सप्ताह तक लू का ऑरेंज अलर्ट, पारा जाएगा 47 के पार
मऊ, मई 25 -- मऊ, संवाददाता। मौसम विभाग ने जिले में अभी 27 मई तक भीषण गर्मी और लू को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 46,47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में आसमान अधिकतर साफ रहेगा, जिससे धूप की तीव्रता और बढ़ेगी। कई इलाकों में लू चलने की स्थिति बन सकती है और रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगी। इस अवधि में तेज और झोंकेदार हवाएं भी चलने का अनुमान है, जिनकी गति सामान्य रूप से 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जबकि दिन के समय यह 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी है। विशेषज्ञ कहते है, की 29 एवं 30 मई को बारिश के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.