चक्रधरपुर, अप्रैल 14 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी एवं रेल प्रशासन की मनमानी के खिलाफ आज जनता रेल आंदोलन का एक प्रतिनिधिमंडल झामुमो नेता रामलाल मुंडा के नेतृत्व में डीआरएम तरुण हुरिया से मुलाकात कर ट्रेनों के समय पर परिचालन के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की तथा रेलवे क्षेत्र में गेट लगाकर लोगों का आवागमन प्रभावित करने का कार्य बंद करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने एक सप्ताह के भीतर ट्रेनों का परिचालन सामान्य नहीं होने पर चक्रधरपुर में रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पिछले लगभग तीन वर्षों से मंडल में ट्रेनों का अप्रत्याशित लेट होने के कारण आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह के भीतर ट्रेनों का लेट लतीफी सुधारें अन्यथा होगा आंदोलन खासकर सवारी ट्...