पलामू, जून 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत आयुष सीएचओ और अन्य कर्मियों का वेतन भुगतान एक सप्ताह में कर दिया जाएगा । विदित हो कि हिन्दुस्तान अखबार ने इस समस्या को 2 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उमेश चंद्र भास्कर ने बताया कि आयुष विभाग के कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए राज्य की ओर से मिलने वाली डीआरई प्राप्त हो चुका है। वेतन भुगतान होते ही कार्ययोजना के अनुसार कार्य को गति दिया जाएगा।गौरतलब है कि गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग में ही राज्य की ओर से भुगतान होने वाली राशि का विवरण बता दिया गया है । यह भी पढ़ें- आयुष के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ पौधारोपण भुगतान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दिया गया है । उम्मीद हैं कि पूरी प्रक्रिया में लगभग एक स...