एक सप्ताह के अंदर अनिवार्य रूप से शुरू कराएं बचे काम : सीडीओ
महाराजगंज, अगस्त 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं ऑपरेशन कायाकल्प की प्रगति की समीक्षा की। विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, नामांकन सहित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की ब्लॉकवार प्रगति परखी। बीडीओ व बीईओ को निर्देशित किया कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत निर्धारित विभिन्न पैरामीटर के अनुसार विद्यालयों में शेष कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से शुरू कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- स्कूलों में एमडीएम, स्वच्छता और बच्चों की सुरक्षा पर दें ध्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.