सिमडेगा, सितम्बर 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बानाबीरा पल्ली में शनिवार को शहीद फा इग्नासियुस बाड़ा की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोही ख्रीस्तयाग में हजारीबाग धर्मप्रांत के बिशप आनंद जोजो मुख्य अनुष्ठाता के रूप में शामिल हुए। उनका सहयोग सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप भिनसेंट बरवा और गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुश पिंगल एक्का ने किया। वहीं झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों धर्मगुरुओं ने भी धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान शहीद फादर इग्नासियुस बाड़ा के जीवन, सेवा और बलिदान को याद करते हुए विशेष प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने उनके कब्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं सभी जनप्रतिनिधियों के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। मौके पर जिप सदस्य जोसि...