बागपत, मई 18 -- बड़ौत। लाख प्रयासों के बावजूद बागपत जनपद एक अदद संग्रहालय के लिए तरस रहा है। कई बार प्रयास होने के बावजूद अभी तक सफलता हाथ नहीं लग सकी हैं। दरअसल, बागपत जनपद में ऐसे अनेकों पुरास्थल मौजूद हैं जहां से समय-समय पर हुए सर्वेक्षण, उत्खनन कार्य से अत्यंत दुर्लभ पुरासम्पदा प्राप्त हो चुकी हैं। रामायण काल, महाभारत काल से लेकर कुषाणकालीन, गुप्तकालीन, मौर्यकालीन, मुगलकालीन समेत दूसरी सभ्यताओं, संस्कृति के ढेरों प्रमाण, सम्पदा प्राप्त हो चुकी हैं। इन दुर्लभ पुरा सम्पदा को संग्रहालय न होने के चलते मेरठ, दिल्ली, आगरा, नोयडा के संग्रहालय में संरक्षित किया गया है। विशेषरूप से सिनौली, बरनावा लाक्षागृह, चंदायन, तिलवाड़ा से प्राप्त पुरावशेषों को दूसरे संग्रहालय में ले जाकर रखा गया है। यह भी पढ़ें- एटा में मिली वरासत खोजने का होगा प्रयास, किस ...