एक शेयर को 10 टुकड़ों में बांटेगी यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट से पहले खरीदने की होड़
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- Midwest Energy stock split: अगर आपके पोर्टफोलियो में मिडवेस्ट एनर्जी लिमिटेड के शेयर हैं तो ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल, हाल ही में कंपनी की स्टॉक स्प्लिट के रिकॉर्ड डेट का ऐलान हो चुका है। इसकी रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते तय की गई है। इससे पहले शुक्रवार को मिडवेस्ट एनर्जी का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ। बता दें कि पिछले दो साल में इस शेयर ने 5233% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 5,900 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 1,989.05 रुपये है।मिडवेस्ट एनर्जी स्टॉक स्प्लिट दरअसल, कंपनी ने 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति इक्विटी शेयर 10 रुपये की फेस वैल्यू को घटाकर 1 रुपये प्रति इक्विटी शेयर करने के लिए सब-डिविजन/स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी थी। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.