नई दिल्ली, मई 23 -- प्रेमानंद महाराज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। प्रेमानंद महाराज इस दौर के ऐसे संत हैं, ज‍िनके दरबार में लोग अपने जीवन के कठ‍िन से कठ‍िन सवालों के जवाब लेने पहुंचते हैं. एक शिव भक्त ने प्रेमानंद महाराज जी से पूछा कि शिव जी के करीब आने के लिए क्या करना होगा या एक शिव भक्त की दिनचर्या क्या होनी चाहिए। चलिए जानते हैं कि प्रेमानंद महाराज जी ने क्या जवाब दिया।शिव भक्त की दिनचर्या कैसी हो? इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि प्रात: काल उठकर के शिव स्वरूप गुरुदेव का स्मरण करते हुए, उनके द्वारा बताए हुए नाम का जप करो। इसके बाद स्नान कर लें। भगवान शिव तो बहुत कृपालु है। उनके जैसा कृपालु भगवान तो मिलना मुश्किल है। एक चल्लु जल, धतूरे का फल, अकौड़ा का फूल, बेल की पत्ती चढ़ाने से वो प्रसन्न हो जाते हैं। जो कोई त...