मेरठ, अप्रैल 13 -- राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच के तत्वावधान में रविवार को एक शाम सीमा गुप्ता के नाम काव्य संध्या हुई। अध्यक्षता किरण सिंह ने की। मुख्य अतिथि ओमकार गुलशन रहे। अतिथियों में आरके भटनागर, अनुपमा भटनागर, सुभाष गोस्वामी, दीवान गिरी गोस्वामी और डॉ. सुदेश यादव दिव्य शामिल रहे। संचालन अरुणा पवार और डा. सुदेश यादव दिव्य ने किया। किरण सिंह ने प्रेम और सौहार्द्र पर आधारित पंक्तियों से भावविभोर कर दिया। अरुणा पंवार ने सामाजिक एकता का संदेश देते हुए धर्म से ऊपर मानवता की बात कही। आशा त्यागी और स्वाति सिंह ने रचनाएं सुनाई। कार्यक्रम का आकर्षण सीमा गुप्ता रहीं, जिन्होंने अपनी कविताओं से खूब तालियां बटोरीं। उनकी पंक्तियां जिंदगी यूं ही चलती जाएगी... ने जीवन के गूढ़ सत्य को प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ओमकार गुलशन ने जीवन के विविध रंगों को अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.