कटिहार, मई 19 -- कटिहार निज संवाददाता परम पूज्य संत प्रदीप भैया जी महाराज के भगीरथ प्रयास से देवभूमि देवघर में निर्माणाधीन श्री मंगलधाम के लिए कटिहार में 21 मई को संध्या 5 बजे बड़ा बाजार स्थित एक निजी गार्डन में भजन संध्या का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए श्री मंगलधाम निर्माण समिति के कार्यक्रम संयोजक नरोत्तम जोशी और विजय अग्रवाल ने शहरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। बताया कि भैया जी महाराज स्वयं उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- छह दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...