दरभंगा, मई 7 -- इंद्रमोहन सिंह,बिरौल। झंडा दिवस कोष को लेकर आयोजित होने वाले 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार को अनुमंडल सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीओ शशांक राज ने किया। इस दौरान एसडीओ ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि देश के लिए शहीद सैनिकों एवं उनके परिवारों के त्याग, सम्मान एवं सहयोग के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।इसके माध्यम से संग्रहित राशि शहीद सैनिकों के कल्याण कोष में जमा के लिए भेजा जाता है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने का निर्देश दिया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, मंच सज्जा, आगंतुकों की सुविधा और प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी 17 मई रविवार को शाम 6 बजे आयोजित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.