मधुबनी, जून 6 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। अनुमंडल प्रशासन के तत्वावधान में शुक्रवार की देर शाम सम्राट अशोक भवन में "एक शाम शहीदों के नाम" सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभक्ति और सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा देर रात तक देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसडीएम कुमार गौरव ने कहा कि कार्यक्रम से प्राप्त होने वाली राशि भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों, विशेषकर वीरांगनाओं के सहायता कोष में प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है।

सांस्कृ...