एक शाम शहीदों के नाम : पटना के कलाकारों ने जलवा बिखेरा
आरा, अप्रैल 18 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो के पड़ाव मैदान में शुक्रवार की शाम एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडल प्रशासन की ओर से किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन डीसीएलआर वरूणंजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी शंभु भारद्वाज और बीडीओ अशोक कुमार ने दीप जलाकर किया। पटना से कार्यक्रम प्रस्तुत करने आये कलाकारों को एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने सम्मानित किया। महिला कलाकार साधना झा ने गीत-ए वतन तेरे लिए...पर जमकर तालियां बटोरी। ब्रजेश और अशोक की जोड़ी ने शहीदों की यादव में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किये। आर्गन वादक सरोज सुमन और ढोलक वादक पप्पू राज ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। अनुमंडल नाजिर परमेन्द्र कुमार ने कलाकारों के कला संयोजन में बेहतर भूमिका निभायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.