एक शाम मंगलधाम के नाम कार्यक्रम 22 को
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला स्थित एक विवाह भवन में 22 मई शुक्रवार को एक शाम मंगलधाम के नाम कार्यक्रम होगा। इसको लेकर मंगलवार शाम तैयारी बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता तैयारी समिति के संयोजक रवींद्र सिंह ने की। इसमें उन्होंने संत प्रदीप महाराज और वृंदावन के भजन गायकों की टोली के स्वागत के साथ उनके ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित होने की जानकारी दी। कहा कि देवघर में स्थापित श्री मंगलधाम में 108 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा के अलावा वनवासी बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने के लिए स्कूल, छात्रावास, चिकित्सालय, धर्मशाला और वाचनालय का निर्माण होगा। मौके पर शिशिर कुमार, अंकज कुमार, भास्कर त्रिवेदी, अनिल कुमार सिन्हा, रामबाबू सुमन, मनोज वत्स, रंगिश कुमार ठाकुर, रविभूषण झा आदि थे। यह भी पढ़ें- एक शाम श्री मंगलधाम के नाम 21 को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.