हरदोई, जनवरी 6 -- संडीला। पुरानी गल्ला मंडी परिसर में श्री शिव शक्ति सेवादार सण्डीला के तत्वावधान में आयोजित एक शाम भोले के नाम कार्यक्रम में सोमवार की शाम श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन के साथ हुई और भोलेनाथ के दरबार को भव्य रूप से सजाया गया। पूजन कार्य पंडित विनोद द्विवेदी द्वारा कराया गया। भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक एवं टीवी कलाकार राम श्याम बंधु ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने मेरा भोला है भंडारी, करता नंदी की सवारी, जय हो जय हो शंकरा, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, कभी राम बनकर कभी श्याम बनकर सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। मंगलवार की सुबह हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चलता रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.