बिजनौर, अगस्त 17 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार देर शाम एमएम इंटर कॉलेज के प्रांगण में "एक शाम देश के शहीदों के नाम" विषय पर भव्य गंगा-जमुनी कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति की रचनाओं और शहीदों को नमन करने वाले कलामों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन संघ के अध्यक्ष शाहनवाज खलील द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काजी अरशद मसूद ने की, जबकि संचालन खुर्रम सुल्तान ने किया। मुख्य अतिथि दीपक विश्नोई रहे और बार अध्यक्ष डॉ. अंजु बिश्नोई ने शमा रोशन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया。 यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शहर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसशायरों और कवियों ने बांधा समां मुशायरे और कवि सम्मेलन में देश के नामचीन शायरों और कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रम...