धनबाद, जनवरी 4 -- कतरास, प्रतिनिधि। पचगढ़ी बाजार स्थित राजस्थानी धर्मशाला में शनिवार की देर शाम आयोजित 'एक शाम खाटू वाले के नाम' श्याम सुमिरन महोत्सव से पूर्व सुबह कतरास नगर में भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कतरास में निकली भव्य निसान पदयात्रा में हर वर्ग के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी, हाथों में निसान लिए श्याम नाम का स्मरण करते हुए आगे बढ़ रही थीं। वहीं बच्चे, युवक और युवतियां भक्ति संगीत पर झूमते-नाचते नजर आए। पुरुष श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा नगर श्याममय हो उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया। पदयात्रा से पूर्व सूर्य मंदिर परिसर में वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सुसज्जित रथ पर विराजमान श्याम बाबा के विग्रह के साथ निसान पदयात्रा प्रारंभ हुई। श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.