एक शव की पहचान हुई, दूसरे के पहचान की कोशिश जारी
बोकारो, मई 22 -- सिटी थाना क्षेत्र के नयामोड़ वेस्टर्न फॉर्म होटल के पीछे नाले से बरामद शव की पहचान दुदीबाद बाजार निवासी फागु महतो के रूप में की गई है। इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने कहा कि मामले में परिजनों के शिकायत पर यूडी केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जांच का आधार होगा। खास बात यह है कि मृतक के गायब होने की लिखित शिकायत शव बरामद होने से दो दिन पूर्व थाने को दी गई थी। इधर शुक्रवार शाम पुनः इसी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सुदामा दास दलबल के साथ पहुंचे। शव का मुआयना किया. इसके बाद शव को बोकारो जनरल अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया गया. शव की पहचान नहीं हो पाई है. आसपास के थानों को गायब व्यक्तियों से संबंधित सूचना मांगी गई है, ताकि शव की पहचान की जा सके।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.