लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता निपुण भारत मिशन व गुणवत्तापरक शिक्षा अभियान को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जिला समन्वयकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में सभी जिला समन्वयक (निपुण भारत मिशन) व जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) के लिए एक व दो जून को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि किसी तरह निपुण लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जाए और छात्रों का अच्छे ढंग से मूल्यांकन किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...