सोनभद्र, जून 17 -- ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित एक पीड़िता ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप एक व्यक्ति पर लगाया है। ओबरा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सुनील कुमार मौर्य निवासी ग्राम परही भवानीपुर मधुपुर सोनभद्र के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...