एक व्यक्ति का अंगदान कम से कम आठ लोगों की जान बचा सकता है: प्राचार्य
गढ़वा, जुलाई 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार स्थानीय सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई) के द्वारा बुधवार को अंगदान-जीवन संजीवनी अभियान विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मौके पर प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने कहा कि यह कार्यक्रम एक राष्ट्रव्यापी जन-जागरुकता पहल है जिसका उद्देश्य अंग और ऊतक दान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना है। छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आंकड़ों के अनुसार भारत में हर दिन कई लोगों की जान सिर्फ इसलिए चली जाती है क्योंकि उन्हें समय पर अंग नही मिल पाते हैं। एक व्यक्ति का अंगदान कम से कम आठ लोगों की जान बचा सकता है। अंगदान किसी जरुरतमंद को दूसरा जीवन देने का सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। उन्होंने कहा कि हम अक्सर जीवन बचाने वालों को नायक मानते हैं। अंगदान ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.