गोड्डा, जुलाई 22 -- झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा अंचल से सरकारी रिकॉर्ड में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां लगभग 69 वर्षीय गिरजा देवी को वंशावली में मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि वह जीवित हैं और अपने दिवंगत पति की मृत्यु के बाद आज भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, डुमरिया शाखा के माध्यम से नियमित रूप से पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रही हैं। मामले की जानकारी महिला की बहू वंदना पाण्डेय ने मीडिया को दी। उनका कहना है कि परिवार को तब इस गड़बड़ी की जानकारी हुई जब वंशावली से संबंधित दस्तावेज़ों की जांच की गई। जीवित गिरजा देवी की बहु वंदना पाण्डेय ने गांव के ही कुछ लोगों और अंचल के कुछ कर्मचारियों पर आरोप लगाया की उनकी जमीन रेलवे में जाने वाली है और उसका लाभ जीवित गिरजा देवी को ना मिले इसलिए कुछ लालची लोगों के इसारे पर रिकॉर्ड में गिरजा देवी ...