एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण
औरैया, जुलाई 20 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत सोमवार को कस्बे के एक्सिस पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने विद्यालय जाने वाले मार्ग के किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था के डायरेक्टर दीपक दीक्षित ने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। वृक्षों के बिना मानव जीवन और पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण और अंधाधुंध वृक्षों की कटाई से पर्याव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.