एक वीडीओ निलंबित, दूसरे पर कार्रवाई की संस्तुति
प्रयागराज, जुलाई 8 -- सरकारी काम में घोटाला करने के आरोप में एक ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। जबकि दूसरे के निलंबन की संस्तुति की गई है। सोरांव के राजापुर मडुहां में तैनात ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश मिश्र को क्षेत्र में 12 हजार रुपये की इंटरलॉकिंग के काम में घोटाला करने और दस्तावेजों में छेड़खानी करने के आरोप में निलंबित किया गया। वहीं धनूपुर के चिरांव व शंकरपुर में तैनात संगम लाल पटेल के निलंबन की संस्तुति अमेठी प्रशासन से की गई है। संगम लाल की मूल तैनाती सुल्तानपुर में थी, जबकि उन्हें यहां संबद्ध किया गया था। उनके ऊपर क्षेत्र में बिना काम कराए लाखों रुपये खाते से निकालने का आरोप था। डीडीओ जीपी कुशवाहा ने बताया कि एक निलंबन और एक के निलंबन की संस्तुति कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.