नई दिल्ली, फरवरी 25 -- तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में हाल ही में हुई एक अनोखी शादी सबका ध्यान खींच रही है। यहां एक ही शादी समारोह में जुड़वां भाइयों ने दो जुड़वा बहनों से शादी रचाई है। जानकारी के मुताबिक विजय और विनय ने जुड़वां बहनों कीर्तना और कीर्ति से विवाह किया है। यह शादी इंटरनेट पर लोगों के लिए कौतूहल का केंद्र बन गई है और दोनों जोड़ियां इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। दोनों भाई और दोनों बहनें हूबहू एक जैसे दिखते हैं। रिपोर्ट्स में सामने आई विडियोज में दोनों जोड़े पारंपरिक कपड़े पहनकर स्टेज पर एक-दूसरे के बगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं। जहां एक तरफ लोग इस खुशनुमा सीन को देखकर बेहद खुश हो रहे थे तो वहीं कई लोग हैरत में भी पड़ गए थे। कुछ लोगों ने बताया कि दोनों भाई-बहनों के फीचर्स लगभग एक जैसे होने के कारण, कई रस्मों के दौरान भाइयों और ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.