नई दिल्ली, जून 5 -- CM DK Shivakumar: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का कायापलट हो चुका है। डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। लेकिन इसके साथ ही नया विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामालिंगा रेड्डी ने शिवकुमार मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि रामलिंगा रेड्डी उनका पसंदीदा बेंगलुरु विकास विभाग न मिलने की वजह से नाराज थे। इसलिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपना इस्तीफा दे दिया। हालांकि, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चिंता को कोई बात नहीं है। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री भले ही इस इस्तीफे को सामान्य करार दे रहे हों। लेकिन इसने बेंगलुरु विकास प्राधिकरण को लेकर मंत्रियों के बीच में चलने वाले उस विवाद की तरफ ध्यान आकर्षण किया है, जो पहले भी चलता रहा है। भारत का 'सिल...