गिरडीह, अप्रैल 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीटीओ संतोष कुमार ने सोमवार को बगोदर थाना के पास भारी व ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया। जिसका उद्देश्य सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना, ओवरलोडिंग पर रोक लगाना तथा यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना था। जीटी रोड पर चलाए गए अभियान के दौरान 01 ओवरलोडेड वाहन को जब्त किया गया, वहीं 04 वाहनों से 86 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि ये वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक माल लेकर चल रहे थे, जो न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान इन वाहनों के आवश्यक कागजातों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों को जब्त कर आ...