मुंगेर, मार्च 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने एक वारंटी सहित दो शराबी को गिरफ्तार किया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि कई महीनों से फरार चल रहे संत टोला निवासी पवन शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही प्रसंडो गांव के पासवान टोला से जितेंद्र कुमार तथा पूरब अजीमगंज से दिलीप मोदी को पुलिस की गश्ती टीम ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.