एक वर्ष से बंद पड़ी सोलर जलमीनार, पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण
गढ़वा, जून 11 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत कैलान पंचायत में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सोलर जलमीनार पिछले करीब एक वर्ष से खराब पड़े हैं। उसके कारण 100 परिवारों को स्वच्छ पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। कैलान गांव में पूर्व वार्ड सदस्य प्रदुमन सिंह के घर के समीप 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग चार लाख रुपये की लागत से स्थापित सोलर जलमीनार एक वर्ष से बंद पड़ा है। जलमीनार के खराब रहने से करीब 20 घरों के लोगों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार बंद होने के बाद गांव में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। मजबूरी में लोग आज भी पुराने कुएं के पानी पर निर्भर हैं।ग्रामीण रामचंद्र यादव, योगेंद्र य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.