पूर्णिया, नवम्बर 26 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के खेलवाडे मौजा में किसानों की सिंचाई व्यवस्था पिछले एक वर्ष से ठप पड़ी है। अशोक यादव के खेत में विभाग द्वारा लगाया गया ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था। चोरी की लिखित सूचना विभाग को तुरंत दी गई, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही ट्रांसफार्मर की पुनः स्थापना की गई। ट्रांसफार्मर नहीं होने से दर्जनों किसानों की जमीन पर सिंचाई रुक गई है। पानी के अभाव में खेतों की फसल सूखने लगी है। किसानों के सामने मक्का की बुवाई का समय आ गया है और यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो इस साल मक्का उत्पादन पर भारी असर पड़ेगा। करीब 20 एकड़ जमीन की सिंचाई इसी बोरिंग से होती थी, जिसका फायदा दूसरे पंचायतों के किसान भी उठाते थे। सुधीर यादव, अशोक यादव, नवल किशोर यादव, मनोज यादव और राम लखन या...