कौशाम्बी, फरवरी 28 -- नेवादा ब्लॉक क्षेत्र के खिजिरपुर कैलई उर्फ इमली गांव स्थित शिव मंदिर में सांसद निधि से लघु उद्योग निगम लिमिटेड प्रयागराज द्वारा हाईमास्ट लाइट लगवाई गई थी। वर्ष 2023-24 में लगी लाइट एक वर्ष से खराब पड़ी है और कोई मरम्मत करने नहीं आया। इसे लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। सांसद निधि से शिव मंदिर में लगवाई गई हाईमास्ट लाइट एक वर्ष से खराब पड़ी है। तीन वर्ष के अंदर खराब हुई लाइट के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि कोई भी मरम्मत करने नहीं आया। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में प्रतिदिन सुबह करीब पांच बजे से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लग जाती है। अंधेरे के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। शाम होते ही मंदिर परिसर और मुख्य मार्ग पर घना अंधेरा छा जाता है, जिससे अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है। इसके अलावा राहगीर...