श्रावस्ती, जुलाई 15 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व विभाग से संबंधित चल रही योजनाओं एवं कार्यो की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए समीक्षा की और एक साल से अधिक पुराने मामलों को तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी पुराने एवं लंबित वादों की नियमानुसार सुनवाई करके जल्द से जल्द वादों का निस्तारण करें। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि किसी भी न्यायालय पर पुराने एवं लंबित वाद न रहने पाएं, एक वर्ष से ऊपर के मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करते हुए तेजी लाएं। यह भी पढ़ें- अवैध खनन करने वालों पर होगी अब सख्त कार्रव...