भदोही, अप्रैल 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। ओवरलोडिंग वाहनों के संचालन की रोकथाम को खनन विभाग द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान चल रहा है। गत मार्च माह में ही 77 बड़े वाहनों का चालान करते हुए लाखों रुपया जुर्माना वसूली की गई। निर्धारित स्थलों पर विभागीय स्तर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गिट्टी-बालू और मिट्टी ढोने वाले वाहनों को भी पकड़ा जा रहा है। जिला खनन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 397 ओवरलोडिंग वाहनों को पकड़कर चालान किया गया। इन वाहनों में क्षमता से ज्यादा गिट्टी-बालू एवं मिट्टी लदा मिला था। निर्धारित स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान में यह वाहन पकड़े गए थे। एक वर्ष में कुल 397 ओवरलोडिंग वाहनों का चालान काटते हुए एक करोड़ से ज्यादा जुर्माना की वसूली की गई। गत मार्च माह में ही खनन विभाग द्वारा 77 वाहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.