पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीबीए एवं यूजी के विभिन्न सत्रों का अंक पत्र छात्रों को नहीं मिला है। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में एक वर्ष बीत जाने के बाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का लंबित अंक पत्र प्रिंटिंग होना शुरू हो रहा है। यूजी, पीजी व वोकेशनल कोर्स के विभिन्न सत्रों का लंबित अंक पत्र प्रिंटिंग कर जल्द वितरित किया जायेगा। इसके निमित्त विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा सभी कालेजों से छात्र छात्राओं का डाटा भी मांगा है। -वर्ष 2024 और 2025 के लंबित कई कार्य को पूरा करने में जुटा विश्वविद्यालय :--बीबीए एवं यूजी के विभिन्न सत्रों का लंबित अंक पत्र प्रिंटिंग करवाने को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग अब सभी महाविद्यालयों से डाटा मंगवायेगा और अंक पत्र प्रिंटिंग करवाने को लेकर युद्ध स्त...