सीतापुर, जून 3 -- संदना, संवाददाता। विकास क्षेत्र गोंदलामऊ के बरताल गांव स्थित जंगलीनाथ बाबा मंदिर के लोकार्पण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। कार्यदायी संस्था निर्माण इकाई-14, यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व 96.88 लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर का विकास एवं लोकार्पण कराया गया था, लेकिन एक साल के भीतर ही परिसर की दीवारों का प्लास्टर कई स्थानों से उखड़ने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों के बावजूद कराए गए कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं दिख रही है। राजेन्द्र, बाबूराम, सरबजीत, अशोक, भगवानदीन और लवकुश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परिसर की दीवारों के आसपास कई जगहों पर प्लास्टर झड़ रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लग रहे ह...