नई दिल्ली, जून 12 -- शादी का मौसम आते ही सबसे बड़ा सवाल होता है कि ऐसा क्या पहना जाए जो खूबसूरत भी लगे और गर्मी में आरामदायक भी रहे। भारी कढ़ाई वाले कपड़े और गहरे रंग कई बार अच्छे तो लगते हैं, लेकिन लंबे समय तक पहनना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मृणाल ठाकुर के लेटेस्ट दो लुक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक तरफ उनका हल्के आसमानी रंग का बेहद नाजुक और शाही अंदाज है, तो दूसरी तरफ चमकीले पीले रंग का खुशियों से भरा पंजाबी लुक। दोनों ही पहनावे गर्मियों की शादी, मेहंदी, संगीत और परिवार की छोटी-बड़ी रस्मों के लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों लुक की खास बातें। पहला लुक: आसमानी रंग में दिखा शाही अंदाज यह भी पढ़ें- कॉटन हो या बनारसी..हर साड़ी के साथ जचेंगे ब्लाउज की बाजू के ये 10 डिजाइन, देखें मृणाल का पहला लुक उन ल...