नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए जाने से तेल कंपनियों को इससे बड़ा नुकसान हो रहा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि तेल की ऊंची कीमतों के बीच, सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को पेट्रोल की बिक्री पर हर लीटर Rs.20 और डीजल की बिक्री पर करीब Rs.100 का नुकसान हो रहा है। सुजाता शर्मा ने बताया कि कच्चा तेल पिछले साल 70 डॉलर प्रति बैरल था और इस महीने औसतन 113 डॉलर से अधिक रहा।कीमत बढ़ाने की योजना नहीं हालांकि, सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत को बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। बता दें कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें 25-28 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने का दावा करने वाली खबरों को खारिज कर दिया और कहा ...