भोपाल, मार्च 6 -- मध्य प्रदेश के भोपाल से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां होली के जश्न के दौरान भागं पीने से 26 साल के शख्स की मौत हो गई। शख्स पेशे से शिक्षक था। घटना ऐशबाग इलाके के नवीन नगर की हैं जहां शिक्षक अपने दोस्तों के साथ एक फ्लैट में होली मना रहे थे। मृतक की पहचान कृष्णा नायक के रूप में हुई है। वह रातीबड़ स्थित एक निजी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस विभाग में बीटेक के छात्रों को पढ़ाते थे। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह अपने परिवार के साथ होली मनाने के बाद कृष्णा दोपहर करीब 3 बजे नवीन नगर में अपने छात्रों के एक फ्लैट पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह घर से ही भांग का सेवन करके आए थे और साथ में छात्रों के लिए भी भांग की गोलियां लेकर गए थे। जानकारी के मुताबिक वहां भी सभी ने मिलकर भांग खाई, होली खेली और डांस किया।अचानक बिगड़ी तबीयत, फिर हो...