उरई, फरवरी 28 -- उरई। होली पर जिले की एक लाख 81 हजार 506 उज्जवला लाभार्थियों को बड़ा तोहफा मिला है। शासन द्वारा सिलेंडर भराने के लिए खातों में सब्सिडी भेजी गई है। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का रानी लक्ष्मीबाई सभागार में प्रसारण किया गया। इस दौरान महिलाओं को प्रतीकात्मक चैक दिए गए। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 रुपये करोड़ की धनराशि से 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण लोक भवन से किया। जिले के विकास भवन सभागार में इसका सजीव प्रसारण हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। होली की उमंग और रमज़ान की इबादत के बीच रोज़ा रखने वाली महिलाओं के चेहरों पर भी राहत की मुस्कान साफ झलक रही थी। सभी वर्गों की महिलाओं ने इस ...