नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, व.सं। दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने नागरिकों से संपत्ति कर निपटान योजना 2025-26 (सुनियो) का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि अब तक 1,78,923 करदाता योजना से लाभान्वित हुए और 1,032.91 करोड़ रुपये का संपत्ति कर जमा किया गया। इसमें 1,28,802 आवासीय संपत्तियों से 200.45 करोड़ और 50,121 गैर-आवासीय संपत्तियों से 832.45 करोड़ रुपये शामिल हैं। 96,169 नए करदाताओं ने पहली बार 367.26 करोड़ रुपये जमा किए। वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 12,62,977 करदाताओं से 2,828.49 करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ, जो पिछले साल से 48.24% अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.