प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख 77 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसमें एक लाख 66 हजार प्रीपेड कर दिए गए हैं। 87 हजार उपभोक्ताओं की बिजली माइनस बैलेंस पर आटोकट के जरिए बाधित की गई थी। इसमें 61 हजार 337 उपभोक्ताओं ने रिचार्ज किया, उनकी बिजली आूपर्ति शुरू है। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने अब तक रिचार्ज नहीं किया है, उनसे संपर्क किया जा रहा है। कई जगहों पर बिजली चोरी का मामला भी प्रकाश में आया है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट हुए उपभोक्ता, एप से खुद करने लगे मीटर रिचार्ज कार्रवाई भी की जा रही है। स्मार्ट मीटर को लेकर जितनी भी भ्रामक बातें थी, चेक मीटर लगाकर उनका निस्तारण कि...