चंदौली, जून 28 -- चंदौली। जिले में पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार सीडीओ आर जगत साईं ने बाबा कीनाराम राज्य स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय प्रांगण में लगाए गए पोलियो बूथ पर नौनिहाल को दवा पिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विकास खंडों में पीएचसी और सीएचसी पर बूथ स्थापित किए गए। इसपर लक्ष्य के सापेक्ष कुल एक लाख 33 हजार 487 नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। बचे हुए बच्चों को टीम सोमवार से घर-घर जाकर पोलियो रोधी दवा पिलाएगी। सघन पल्स पोलियो अभियान में कुल 289070 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए जिले के सभी विकास खंडों में 1020 बूथ बनाए गए थे। यह भी पढ़ें- 7.61 लाख बच्चों को दी जाएगी पोलियो रोधी खुराक, परिजन से भी दवा पिलाने की अपील इस दौरान बरहनी में लक्ष्य 30262 के सा...