एक लाख से अधिक विद्युत कनेक्शन प्रीपेड से हुए पोस्टपेड, 60 करोड़ के बने बिल
मथुरा, जून 6 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पुनः पोस्टपेड (मासिक बिलिंग) प्रणाली में परिवर्तित किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को अब हर माह नियमित बिजली बिल प्राप्त होगा तथा भुगतान के लिए निर्धारित समय भी मिलेगा। मथुरा में एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं के बिल बन गए हैं। इनकी राशि 60 करोड़ से अधिक बताई गई है। बिल बनाने की प्रक्रिया जारी है। उपभोक्ताओं को अब एडवांस में पैसा जमा नहीं कराना पड़ेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं के परिसर में लगे स्मार्ट मीटरों को बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल उनकी कार्यप्रणाली को कंट्रोल रूम से प्रीपेड से पोस्टपेड मोड में परिवर्तित करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसके लिए उपभोक्ताओं को किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.