एक लाख से अधिक वर्षाकालीन पौधे बांटेगा उद्यान विभाग
नैनीताल, जून 25 -- नैनीताल, संवाददाता। उद्यान विभाग इस साल एक लाख से अधिक वर्षाकालीन फलों के पौधे वितरित करेगा। जिसके लिए विभाग ने जिले की विभिन्न नर्सरियों में पौध तैयार की है। हरेला पर्व से पहले यह पौधे किसानों को वितरित किए जाएंगे। जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने बताया कि विभाग की ओर से इस वर्ष करीब 1 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जाएंगे। हरेला से पहले प्रतिवर्ष वर्षाकालीन पौधे वितरित किए जाते हैं। जिसमें आम, लीची, नींबू, मौसमी, माल्टा, चीकू, गलगल, कटहल, अमरूद आदि के पौध बांटे जाते हैं। विभाग के पास रामनगर, भीमताल, रामगढ़ आदि क्षेत्रों में कुल आठ सरकारी नर्सरी हैं, अन्य निजी नर्सरियों को मिलाकर करीब 25 नर्सरी हैं। यहां पर पौध तैयार की जाती है और विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम प्रधान के माध्यम से ग्रामीणों को वितरित की जाती हैं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.