अंबेडकर नगर, फरवरी 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पशुओं को खुरपका व मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की तरफ से टीकाकरण अभियान जारी है। बीते 22 जनवरी से चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम में अबतक एक लाख 49 हजार 300 पशुओं को टीके लगाए जा चुके हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि जिले में तीन लाख 15 हजार 500 पशुओं को खुरपका व मुंहपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। 22 जनवरी से शुरू किए गए टीकाकरण कार्यक्रम में अबतक एक लाख 49 हजार पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। इसके लिए कुल 18 टीमें लगाई गई हैं। टीम में पशु चिकित्सक, पशुधन प्रसार अधिकारी व पैरावेट लगाए गए हैं। पशु चिकित्साधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जबकि उप मुख्य चिकित्साधिकारी टीकाकरण की निगरानी में लगे हुए हैं...