बरेली, दिसम्बर 18 -- बरेली। नगर निगम ने संपत्ति कर वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों को कुर्की के नोटिस जारी कर दिए हैं। बुधवार को बड़े बकायेदारों की भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। कई भवनों से बकाया टैक्स वसूल किया गया है। दूसरी टीम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 25 वाहनों का चालान और जुर्माना लगाया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि बकाया संपत्ति कर न चुकाने पर सीलिंग की कार्रवाई भी की गई। जोन-3 के वार्ड-11 कटरा चांद खां में 16.47 लाख रुपये बकाया होने पर एक भवन की पांच दुकानों को सील कर दिया गया। वहीं होटल रॉयल चेयर्स पर 5.50 लाख रुपये बकाया के दबाव में भवन स्वामी ने 50 हजार रुपये कर जमा कराया। जोन-2 में जुल्फिकारगंज और आलमगिरिगंज क्षेत्र में बकायेदारों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.