एक लाख से अधिक आबादी को नहीं मिला पानी
धनबाद, जून 18 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। शहर में बुधवार को तीन जलमीनारों से आपूर्ति बाधित रही। इस कारण एक लाख से अधिक आबादी को पानी नहीं मिला। लोग दिनभर परेशान रहे। पेयजल व स्वच्छता के कॉल सेंटर का कहना है कि देर रात तक तीनों जलमीनार को भर कर गुरुवार को पानी की आपूर्ति की जाएगी। पानी नहीं मिलने से परेशान रहे लोग: भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मैथन से कम रॉ वाटर पहुंचा। इस कारण धोवाटांड़, गांधी नगर और बरमसिया जलमीनार तक पानी नहीं पहुंचा, जिससे आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। लोग अधिक परेशान रहे, जबकि कई लोग अपने घरों से बाल्टी व गैलेन लेकर नल के पास खड़े रहकर इंतजार करते दिखे। पानी नहीं आने पर लोग मायूस दिखे। वहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मैथन से भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में सामान्य रूप से रॉ वाटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.