मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- मीरापुर। कस्बे के महाभारत कालीन श्री शीतला माता (बबरेवाली) मंदिर में लगने वाले मेले के दूसरे दिन शीतला सप्तमी को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया।देश विदेश से आये श्रद्धालुओं ने अपने परिवारों के साथ मंदिर पहुँचकर मेले का आनन्द लिया तथा मनौती मांगी। विश्व विख्यात श्री शीतला माता मंदिर में शीतला सप्तमी के अवसर पर मेले के दूसरे दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। मंगलवार की सुबह 4 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। दोपहर में देश विदेश व आसपास के देहात क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्राली, बस, ट्रक व कार आदि वाहनों में सवार होकर मंदिर पहुंचे तथा माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मेले में पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.