वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी। काशी में 236 साल से स्थापित अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का शुक्रवार को कांची कामकोटि पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी शंकर विजयेंद्र सरस्वती ने शुभारंभ किया। मंदिर परिसर में 'शिला पूजन एवं शिलान्यास' कार्यक्रम में विधिवत पूजन के बाद उन्होंने इस मंदिर के माध्यम से समाज के कल्याण की कामना की। इसी के साथ एक लाख वर्गफीट में फैले मंदिर परिक्षेत्र के जीर्णोद्धार का शुभारंभ भी हुआ। सुबह छह बजे कलश यात्रा के साथ शिला पूजन समारोह का शुभारंभ हुआ। अस्सी घाट से मातृशक्ति कलश यात्रा निकली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं और बहनें पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश सिर पर धारण कर चल रही थीं। डमरुओं के निनाद और जय जगन्नाथ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी यात्रा के साथ जुड़े। जगन्नाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.